{"_id":"68-65125","slug":"Deoria-65125-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा
Deoria
Updated Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। नगर के सरयू तट का गहरा होना स्नान करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। दो माह में डूबने की कई घटनाएं होने से लोग सहम गए हैं। शुक्रवार की सुबह मुहल्ले के एक परिवार में गंगा पुजाई के लिए साथ गया किशोर स्नान करते समय नदी में डूब गया। प्रशासन नदी में जाल डाल उसकी तलाश में जुटा हुआ है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से बिलख रहे हैं। वहीं स्नान करते समय डूब रहे दो लोगों को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।
नगर के पुराना बरहज निवासी सोनू (16) पुत्र राधेश्याम राजभर मुहल्ल के ही एक परिवार में गंगा पुजाई के लिए सरयू तट गया था। जनाना घाट पर साथियों के साथ वह स्नान करने चला गया। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नदी में जाल डाल किशोर की तलाश की जा रही है। पुराना बरहज निवासी सूरज (16) पुत्र दुखहरन थानाघाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। घाट पर मौजूद कौलेश्वर ने उसकी जान बचाई। इसी मुहल्ले के बाबूराम का नाती बबलू भी नदी में स्नान करते समय डूबने लगा। उसे डूबता देख मौजूद लोग किसी प्रकार उसकी जान बचाए। एसआई शशिकांत पांडेय ने बताया कि नदी में जाल डालकर डूबे बालक की तलाश की जा रही है।
कई घटनाएं हो चुकी हैं
कूरह परसिया में बारह अप्रैल को स्नान के लिए गई मासूम नेहा और शांति डूब गई। कई दिनों की तलाश के बाद पीएसी के जवानों ने शांति का शव नदी से तलाशा। गुरुवार को आजाद नगर उत्तरी निवासी फूल आंसारी दोस्तों के साथ नहाते समय नदी में डूबने लगा। एक युवक ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
नहीं चेत रहा प्रशासन
बरहज। सरयू नदी में डूबने की घटनाओं से प्रशासन बेखबर बना हुआ है। लोग नहाने के लिए गहरे पानी में चले जा रहे हैं। नदी के तेज बहाव में बह कर डूब जा रहे हैं। नदी घाटों पर कोई बैरिकेडिंग न होने से आएदिन हादसे हो रहे हैं। बचाव के भी कोई साधन मौके पर नहीं होने से तत्काल बचाव नहीं हो पाता है। नदी किनारे पर ही गहरा होने से स्नान करने वाले अंदाजा नहीं लगा पाते और डूब जाते हैं। सरयू तट पर पक्के घाट बने हैं लेकिन कहीं भी चेतावनी और सावधान करने वाली बात नहीं लिखी गई है। नगर प्रदीप जायसवाल, विजय नेता, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मुन्ना वर्मा ने सरयू तट पर डूबने से बचाव के उपकरण और सूचना लिखे जाने की मांग की है।