फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छेड़खानी करने वाले को पीटा

छेड़खानी करने वाले को पीटा

Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक छात्रा से छेड़खानी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक को छुड़ाने के लिए सपा के कुछ नेता कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस पर वह दबाव भी बनाए, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को अनसुनी कर दी। गोरखपुर रोड की रहने वाली एक छात्रा राघवनगर में कोचिंग पढ़ने आती है। राघवनगर मुहल्ले का ही रहने वाला एक युवक करीब तीन माह से उसके साथ छेड़खानी करता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह कोचिंग पढ़कर घर जाने के लिए निकली। हनुमान मंदिर के पास युवक छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली लाई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही समाजवादी पार्टी के कई नेता कोतवाली पहुंच गए। युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ (सिटी) एनके सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि किसी भी सूरत में आरोपी युवक को छोड़ा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। प्रभारी कोतवाली रामअवतार यादव का कहना है कि युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अनुराग सिंह पुत्र उदयभान निवासी राघवनगर पुलिस हिरासत में है। आरोपी की ओर से सपा नेताओं के पैरवी करने के संबंध में जब सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए वह खुद उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। पैरवी करने वाले सपा नेताओं को चेतावनी दी जाएगी कि वह ऐसा काम कतई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed