फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदी में कूदकर मां ने बेटी संग जान दी

नदी में कूदकर मां ने बेटी संग जान दी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहज। नदी पार स्थित गांव परसिया देवार के चौहान टोला की एक महिला ने अपनी बेटी और बेटे संग सरयू में छलांग लगा दी। मां और बेटी की डूबकर मौत हो गई। लेकिन नदी की धारा के साथ बह रहे बेटे को नाव से जा रहे साहसी लोगों ने बचा लिया। बाद में मां बेटी का शव नदी में काफी तलाश के बाद मिला। पुलिस ने पंचनामा बना कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। महिला का पति मुंबई में काम करता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया देवार के चौहान टोला निवासी गुड्डी (32) पत्नी झाबर चौहान अपनी छह वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे संग सरयू नदी में छलांग लगी दी। मां और बेटी की डूबकर मौत हो गई। जबकि उसका बेटा नदी की धारा के साथ बहता हुआ जा रहा था। वह रो रहा था। उसी दौरान नाव से जा रहे बिशुनपुरा गांव के निर्मल यादव और भोला यादव को उसके रोने की आवाज सुनाई दी। दोनों ने साहस दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में पहुंचे गांव के लोगों ने नदी में मां बेटी की तलाश की जिसके बाद उनका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पंचनामा बनाकर दोनों शव परिजनों को साैंप दिया। महिला का पति मुंबई में काम करता है। गांववालों ने उसे सूचना दे दी है। घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed