Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महंगाई से त्रस्त है जनता : सूर्य प्रताप

महंगाई से त्रस्त है जनता : सूर्य प्रताप

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/कंचनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। महंगाई आसमान छू रही है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महंगाई से लोग कराह रहे हैं। इसका असर केंद्र सरकार पर कुछ भी नहीं है। सारे छोटे और बड़े व्यापारी वस्तुओं को मनचाहे रेट पर बेंच रहे हैं। डीजल पानी और सड़क की बदहाली से प्रदेश की जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

शाही शनिवार को बैतालपुर विकास खंड के ग्राम सोहसा, तरकुलवा ब्लाक के कंचनपुर और हिरंदापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कहते हैं कि रुपये पेड़ से नहीं उगाये जाते लेकिन उनके लोग पैसे आसमान से भी उगा रहे हैं। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि सपा और बसपा केंद्र सरकार की दो मजबूत बांहें हैं। जिनका भरपूर उपयोग कर केंद्र की सरकार जनता को लूट रही है। 2014 का चुनाव भाजपा के पक्ष में होगा। जिला संयोजक व पूर्व विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का होगा। इस अवसर पर द्विग्विजय यादव, अजय उपाध्याय अवनीश राय, अशोक राव, रवि राय, अछैबर, जयप्रकाश, सोनू मल्ल उपस्थित रहे। कंचनपुर में सम्मान समारोह के दौरान हियुवा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विजय पटेल और रवि पाल के नेतृत्व में 70 वाहिनी कार्यकर्ताओं का शाही ने माला पहनाकर स्वागत किया। यहां प्रमुख रूप से नथुनी सिंह कुशवाहा, मनोज भारती, रविंद्र किशोर कौशल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed