{"_id":"48487","slug":"Deoria-48487-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी टपकने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी टपकने पर विवाद
Deoria
Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रविवार की रात मदनपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में मिलाद-ए-शरीफ के दौरान छत से पानी टपकने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। इस दौरान रात में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सोमवार की सुबह एक पक्ष के लोगाें ने मिलाद कराने वाले लोगाें को पीट दिया। पुलिस ने एक पक्ष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
गनियारी गांव में रविवार की रात निजामुद्दीन पुत्र रमजान के घर मिलादे शरीफ का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बगल में स्थित एक मकान की छत से पानी टपकने लगा। समारोह में पानी आता देख लोग भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए। देखते ही देखते पूरे गांव का माहौल बिगड़ गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव कर रात करीब एक बजे मामला शांत कराया। सोमवार को दिन में एक समुदाय के लोगों ने निजामुद्दीन और उसके भाई इम्तियाज को पीट दिया। जिससे एक बार फिर मामला गर्म हो गया। निजामुद्दीन ने पुलिस को तहरीर पर गांव के तीन लोगों पर मारपीट कर, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।