फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9There will be 64 thousand home in Gorakhpur, Basti Mandal

गोरखपुर-बस्ती मंडल में बनेंगे 64 हजार घर

Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 23 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
9There will be 64 thousand home in Gorakhpur, Basti Mandal
Home
पवन कुमार मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। गांवों के गरीबों और आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया जाएगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 64 हजार आवास बनेंगे। शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। गांवों में कर्मचारियों के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। देहात इलाकों में उसके भौगोलिक स्थिति के अनुसार परंपरागत हिसाब से घर बनाए जाएंगे।  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देहात इलाकों में रहने वाले आवासहीन, कच्चा आवास एक कमरा या दो कमरे मेें रहने वाले लोगों को पक्का मकान देने का और बनाने के साथ वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रावधान हैे।
विज्ञापन


घर निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपयेे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभान्वितों की पहचान के लिए सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना- 2011 का उपयोग  किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाभान्वित के खाते में सीधे धनराशि स्थानांतरित की जाएगी। मकानों की संरचना क्षेत्रीय आधार पर तैयार की जाएगी। मकानों की रचना में ऐसी खासियतें रखी जाएंगी जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सकें। लाभान्वित को 70,000 रुपये तक का ऋण लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आवासों के निर्माण हेतु तकनीकी सुविधाएं प्रदान करने के लिए मदद मुहैया कराई जाएगी।


ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेेशक रविशंकर राय ने बताया कि शासन ने लक्ष्य तय कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऋण के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए बैंकर्स की बैठक में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed