{"_id":"61d5d8abbf72547bbd2f173e","slug":"99-female-recruits-inducted-in-up-police-deoria-news-gkp4226082103","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 बेटियां बनीं यूपी पुलिस का हिस्सा, मंत्री और डीआईजी ने ली दीक्षांत परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 बेटियां बनीं यूपी पुलिस का हिस्सा, मंत्री और डीआईजी ने ली दीक्षांत परेड की सलामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
99 बेटियां बनीं यूपी पुलिस का हिस्सा, मंत्री और डीआईजी ने ली दीक्षांत परेड की सलामी
देवरिया। रिक्रूट 99 महिला सिपाही बुधवार से यूपी पुलिस का हिस्सा बन गईं। कड़ाके की ठंड और घने कोहरों के बीच आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान बेटियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दीक्षांत परेड की सलामी ली और बहादुर बेटियों का हौसला बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि परेड में जिस तरह अनुशासन का परिचय दिया है। इसी प्रकार आगे की नियुक्तियों में भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में कई चुनौतियां मिलेंगी, जिन्हें स्वीकार करते हुए कानून का पालन करना होगा। अनुशासन को किसी के डर से नहीं अपितु अपनी अंतरात्मा से अपने जीवन में उतारना चाहिए। अनुशासित एवं प्रशिक्षित बल का आदर्श प्रस्तुत करना होगा। परेड में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं डीआईजी/एसपी देवरिया डॉ. श्रीपति मिश्र ने कृषि मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी पंचमलाल, नगर श्रीयश त्रिपाठी, जिलाजीत, देवानंद, कपिलमुनि सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय विनय कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, आरटीसी प्रभारी दरोगा पतिराम और महिला रिक्रूट आरक्षियों के परिजन आदि उपस्थित मौजूद रहे।
इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
प्रीति चौरसिया ने वाह्य कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनडोर में अंजली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि परेड कमांडर के रूप में सुष्मिता राय प्रथम, द्वितीय कमांडर श्रेया सिंह, तृतीय कमांडर नेहा मौर्य को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अनुशासन का पढ़ाया पाठ
परेड सलामी के बाद मंत्री और डीआईजी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि जो अनुशासन ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया है, वही अनुशासन पूरी नौकरी के दौरान रखना होगा। ऐसा करने से बेदाग छवि रहेगी और लोगों को न्याय मिलेगा। सही या गलत कार्य करते हैं तो सबकी नजर आप पर रहेगी। विभाग की आन बान और शान को बनाए रखने के लिए अनुशासन में रहकर ही कार्य करना होगा।