फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा
रूद्रपुर में स्थित गणेश हास्पिटल में महिला के मौत के बाद विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद गुस्साए घरवालों ने निजी अस्पताल में जमकर बवाल किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। घटना नगर के बरईटोला वार्ड स्थित गणेश हॉस्पिटल का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। अस्पताल संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

खजुआ चौराहा निवासी रामनाथ शर्मा की पत्नी गुलवंशी देवी (55) को यूट्रस में पथरी की शिकायत थी। परिजनों ने उसे मंगलवार की दोपहर बरईटोला वार्ड स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शाम सात बजे से ऑपरेशन शुरू हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारी भाग गए। पुलिस अस्पताल संचालिका सुषमा सिंह और बृजेश भारती को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संचालिका ने बताया कि अस्पताल में देवरिया के चिकित्सक आकर उपचार करते हैं। लापरवाही का आरोप गलत है। उधर, कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना था कि अस्पताल संचालक से पूछताछ की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed