{"_id":"59f75ca04f1c1bcf538b9e20","slug":"91509383328-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब की दुकान खोलने का विरोध
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने के बिरोध में प्रदर्शन करते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। घनी आबादी के बीच देसी शराब की दुकान खुलने का लोगों ने विरोध किया। नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को मांगपत्र दिया। इस पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर के तहसील वार्ड में आबादी के बीच देसी शराब की दुकान काफी दिनों से चलती थी। कोर्ट के आदेश पर यहां से प्रशासन से दुकान को हटा दिया था। मंदिर और स्कूल से दूर शराब की दुकान घनी आबादी के बाहर खोलने को कहा। सोमवार को पूर्व की स्थान पर देसी शराब दुकान आने की जानकारी व्यापारियों को हुई। इससे नाराज लोगों ने शराब की दुकान घनी आबादी के बीच खोले जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।
एसडीएम घनश्याम को दिए गए मांगपत्र में व्यापारियों ने कहा है कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने से दिक्कत होगी। साथ ही व्यवसाय प्रभावित होगा। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्त, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, राजेश रावत, ब्रजेश उपाध्याय, दिलीप गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, राधेश्याम कुशवाहा और शाह आलम आदि मौजूद रहे।