{"_id":"59cbd9e84f1c1bce538b4a76","slug":"91506531816-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल समेत आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल समेत आठ पर केस दर्ज
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन मुकदमा दर्ज किया। दोनों पक्ष से चार-चार लोगों पर मुकदमे की कार्रवाई की गई। एक पक्ष से दलित उत्पीड़न तो दूसरे पक्ष से दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने सहित गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। लेखपाल और एक किशोरी भी आरोपी हैं।
दोहनी गांव में रविवार की रात रास्ते और बच्चों के विवाद को लेकर विनय यादव और श्रीराम पक्ष के लोग भिड़ गए थे। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडा चलने लगे थे। एक पक्ष से विनय यादव समेत तीन लोग घायल हो गए। इनका आरोप है कि दरवाजे पर चढ़कर श्रीराम पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जबकि दूसरे पक्ष श्रीराम का आरोप है कि नशे में साइकिल से बच्चे को ठोकर मारने की उलाहना देने पर गोलबंद होकर विनय सहित उनके भाई, पिता और चाचा ने चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने श्रीराम की तहरीर पर विनय यादव, अजय यादव, रामछबिला और रामबहादुर पर दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। विनय यादव की तहरीर पर लेखपाल सुनील, श्रीराम, रेखा और भोला के खिलाफ घर में घुसकर पीटने का केस दर्ज किया है। थानेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ सलेमपुर करेंगे।