{"_id":"59c943824f1c1bcb538b465e","slug":"91506362242-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की गिरफ्तारी के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि सरकार के इशारे पर बीएचयू में पुलिस ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया है। पीएम मोदी और सीएम योगी का महिला सुरक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया।
सोमवार को टाउनहाल परिसर में कांग्रेसियों की जुटान हुई। नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। इसके पूर्व कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा को उपलब्धि बताते हैं। उनकी मौजूदगी में छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। राजबब्बर की गिरफ्तारी से साबित हो गया है कि सरकार नाकामियों पर पर्दा डालने में जुटी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। हिटलरशाही को बढ़ावा दे रही है। जनता से कोई सरोकार नहीं है। समाज का हर तबका परेशान है। इस दौरान बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, ऋषिकेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, कैलाश तिवारी आदि मौजूद रहे।