{"_id":"5978dbbc4f1c1b20238b475a","slug":"91501092796-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मंगलवार की रात को बाजार से लौट रही महिला का मोबाइल छीनकर पल्सर सवार बदमाश भाग गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भुजौली मोड़ पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद भी वे वहां मौजूद नहीं रहे। रात के करीब नौ बजे भुजौली कॉलोनी की रहने वाली ममता देवी बाजार से घर लौट रही थी। उनके हाथ में एंड्रायड फोन था। पीछे से पल्सर सवार दो बदमाश पहुंचे और मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इधर-उधर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस और मुखबिरों को लगाया गया है।