{"_id":"595a785b4f1c1b7b6c8b45d3","slug":"91499101275-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत के बाद सुबाष ने 12 वर्ष की आयु में पौधों से जोड़ लिया नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत के बाद सुबाष ने 12 वर्ष की आयु में पौधों से जोड़ लिया नाता
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। 12 वर्ष की उम्र में पिता की मौत के बाद किशोर उम्र के सुुभाष ने पौधों से नाता जोड़ लिए। कड़ी मेहनत और लगन से दो एकड़ भूमि में सागौन, यूकेलिप्टस सहित अनेक पौधे तैयार किए हैं। वहीं इनकी नर्सरी से तैयार पौधों को प्रतापगढ़, गोरखपुर सहित कई जनपदों के व्यापारी पौधरोपण के लिए ले जाते हैं। इसके अलावा इनकी नर्सरी में लौंग के पौधे की खूब मांग है।
पैना गांव निवासी स्व. रामजीत सिंह के बेटे सुभाष बचपन से ही मेहनती और कुशाग्र बुद्धि के थे। 12 वर्ष की उम्र सुभाष के पिता की मौत हो र्गई। पति के मौत के बाद मां सिरताजी ने बेटे का पालन-पोषण किया। लेकिन धनाभाव में वह हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर सके। सुभाष बताते हैं कि छोटे-बड़े व्यवसाय में अर्जित धन से गांव में लीज पर एक बीघे भूमि पर नर्सरी की शुरुआत की। पहले साल तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि वह अब रामपुर में खुद की साढ़े चार बीघे जमीन में नर्सरी खोल सागौन, यूकेलिप्टस, आम, लीची, लौंग आदि के पौधे उगा रहे हैं। इसके अलावा दो एकड़ भूमि में बागीचा भी तैयार कर लिया है।