{"_id":"594411c14f1c1bff4e8b4577","slug":"91497633217-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा होने पर उल्टे पांव भागी सीआईबी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा होने पर उल्टे पांव भागी सीआईबी टीम
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एक ट्रैवेल्स एजेंसी पर सीआईबी और आरपीएफ की टीम अचानक छापामारी की। इससे नगर के अन्य ट्रैवेल्स और तत्काल टिकट बेचने वालों में खलबली मच गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सीआईबी टीम और लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज लोग हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख टीम वापस चली गई।
आरक्षण काउंटर से लेकर नगर के ट्रैवेल्स संचालकों तक तत्काल रेलवे टिकट बनाने का नेेटवर्क सक्रिय है। किसी ने टीम को जानकारी दी थी कि राजपूत कटरा में एक ट्रैवेल्स रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से तत्काल टिकट बनाता है। शुक्रवार को दोपहर में सीआईबी टीम के प्रभारी दिलीप सिंह आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान के नेतृत्व में टीम ट्रैवेल्स एजेंसी पर पहुंची। टीम को देख संचालक खिसक गया। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा गया यहां पर रेलवे का तत्काल टिकट मिलता है। इसका हवाला देते हुए अफसर उससे पूछताछ करने लगे। यह देख आसपास के लोग जुट गए। लोग जांच टीम पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान जांच के लिए आई टीम वापस चली गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान ने बताया कि ई-टिकट की सूचना पर टीम पहुंची थी। दुकानदार के पास से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। इसके चलते टीम वापस लौट गई, हंगामा नहीं कहासुनी हुई थी।