फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   91 active candidates in the fray

चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी मुस्तैद

Sat, 18 Feb 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 18 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
91 active candidates in the fray
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रिटर्निग अफिसर कक्ष के बाहर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विधायक बनने के लिए जनपद की सात विधानसभा सीटों से 91 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। शनिवार को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। इसके साथ ही देवरिया सदर सीट में एक ईवीएम से मतदान संभव हो गया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को गहमागहमी रही। सभी की निगाहें रिटर्निंग ऑफिसर्स के कक्ष की तरफ जमी रही। वजह नामांकन पत्रों की वापसी का दिन होना रहा। कुछ दावेदार चाय की दुकानों में बैठकर फीडबैक लेते रहे। देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर दफ्तर में निर्धारित समय से बैठ गए। प्रत्याशियों और समर्थकों को नियमों की जानकारी दी। देवरिया सदर से आनंद श्रीवास्तव सोनू, पथरदेवा से शमसुज्जमा सिद्दीकी, बरहज से चिंता और रामपुर कारखाना से अजय सिंह और पुष्पा ने नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया सदर में एक नामांकन पत्र वापस होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। क्योंकि यहां से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में दो नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। इसके बावजूद 16 अभ्यर्थी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed