फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 injured in fighting

Deoria News: दो पक्षों में चले धारदार हथियार, 10 नामजद समेत 30 पर केस दर्ज

Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
9 injured in fighting
पेड़ की डाली काटने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के परासखाड़ गांव में मंगलवार की शाम पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से धारदार हथियार से हमला हुआ। इसमें दोनों ओर के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने घायलों को तरकुलवा सीएचसी भेजवाया। जहां कुछ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। उधर, पुलिस देर रात दोनों तरफ के कुल 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव निवासी श्रीराम यादव की थाना क्षेत्र के परासखाड़ गांव में नेवासा की जमीन है। उनका पड़ोस के श्रीकांत यादव से काफी दिनों से जमीन विवाद चलता है। मंगलवार की शाम में श्रीराम यादव अपने खेत के किनारे पेड़ की डालियों की छंटाई करवा रहे थे। इस बीच बगलगीर श्रीकांत यादव से उनका विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई और धारदार हथियार से हमला होने लगा। इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के परमेश्वर यादव की तहरीर पर विजय प्रताप यादव, दशरथ यादव, कृष्णमोहन यादव, अरुण यादव अंकुश यादव व श्रीकांत यादव के खिलाफ तो वहीं, दूसरे पक्ष के श्रीकांत यादव की तहरीर पर श्रीराम यादव, प्रेम यादव, परमेश्वर यादव, छोटेलाल व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दस नामजद लोगों समेत 30 लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed