फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 hours without electricity fault

फाल्ट से 9 घंटे बिजली गुल

Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
9 hours without electricity fault
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
देवरिया में हाईटेंशन तार टूटने से शहर के 20 हजार लोगों को बिजली के लिए शुक्रवार रात भर दिक्कत झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह नौ बजे तार को ठीक किया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। घरेेलू कामकाज को निपटाने में महिलाएं जुट गई।
विज्ञापन


शहर के गोरखपुर रोड स्थित इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार की रात  12.30 बजे हाईटेंशन तार अचानक टूट गया। इसके चलते भुजौली फीडर से जुड़े इलाके गोरखपुर रोड, कैलाशपुरी, अहमद नगर, अली नगर, इंदिरा नगर, सीसी रोड, भुजौली कॉलोनी आदि मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। मोहल्लेवासियों ने उपकेंद्र में बिजली गुल होने की जानकारी दी। कर्मचारियों ने हाईटेंशन तार के टूटने की बात बताई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह के समय ही ठीक करने को कहा। कुछ घंटे के बाद घरों में लगा इन्वर्टर बैठ गया। गर्मी के चलते लोग बेहाल हो उठे। बच्चों की हालत तो और खराब हो गई। किसी मकान की छत पर टहल कर रात गुजारनी पड़ी। सुबह के समय टंकियों से पानी की समस्या खड़ी हो गई। हैंडपंप के पानी से जरूरत के कामों को निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed