{"_id":"65fc8f87230ab123c901bfc6","slug":"9-accuse-bail-rejected-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-121918-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फतेहपुर हत्याकांड के नौ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फतेहपुर हत्याकांड के नौ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
अब तक पंद्रह आरोपियों की जमानत अर्जी हो चुकी है खारिज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दो अक्तूबर को जमीन विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दूबे समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर व धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। अपर एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को नौ आरोपियों की जमानत सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अब तक पंद्रह आरोपियों की जमानत याचिका को न्यायालय खारिज कर चुका है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय ने फतेहपुर कांड से जुड़े नौ आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसमें परमहंस, रघुवीर पाल, दुर्गेश यादव, फुलगेना, सुग्रीव पाल, श्याम यादव, कुश यादव, सुदामा पाल के नाम शामिल हैं। इन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना रुद्रपुर में अपराध संख्या 414/2023 धारा 302, 307, 147, 148, 149,452, 352, 427 आईपीसी एवं 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई थी हत्या
कांड में 27 नामजद और 50 अज्ञात पर दर्ज है केस
35 से अधिक लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
एक आरोपी की जेल में हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। बीते साल दो अक्तूबर को फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद प्रतिशोध में आक्रोशित भीड़ ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें 27 नामजद और 50 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत हुआ। मामले में अब तक 35 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें एक आरोपी की जेल में ही मौत हो चुकी है। न्यायालय से नौ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद एक बार फिर फतेहपुर कांड चर्चा में है।
विज्ञापन
फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव पर गांव के लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दूबे के भाई ज्ञान प्रकाश दूबे की जमीन गलत तरीके से बैनामा कराने के आरोप का विवाद था। इसको लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था। 2 अक्तूबर की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद भीड़ ने सत्य प्रकाश दूबे उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी की हत्या कर दी। घटना में सत्य प्रकाश दूबे का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता भाई सहित 27 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। इसमें कई नाम बाद में पुलिस की जांच में प्रकाश में आए। घटना में आरोपी पक्ष के तीन लोगों के मकान प्रशासन की पैमाइश में सरकारी जमीन पर पाए गए। इस पर न्यायालय से बेदखली करने का आदेश भी हुआ है।
फतेहपुर गांव में जमीन के लंबे विवाद में तत्कालीन एसडीम, कानूनगो और लेखपाल पर कार्रवाई की जा चुकी है। फतेहपुर कांड को याद कर क्षेत्रवासियों के रौंगटें खड़े हो जाते हैं। हर कोई उस दिन को याद कर सिहर जाता है।