{"_id":"678d51bfd9997b7bef055065","slug":"85-boxes-of-country-liquor-recovered-from-two-milk-supply-vehicles-deoria-news-c-208-1-deo1004-145184-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूध सप्लाई वाले दो वाहनों से 85 पेटी देसी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूध सप्लाई वाले दो वाहनों से 85 पेटी देसी शराब बरामद
Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पिंडी मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 85 पेटी देसी बरामद कर उसे जब्त कर लिया। पुलिस ने चार शराब तस्करों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया। शराब को दूध सप्लाई करने वाले वाहन से बरामद किया गया। इसके अंदर से पुलिस ने दूध का 60 क्रेट भी बरामद किया।
भागलपुर-पिंडी मोड़ पर मईल थाने की पुलिस सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो वाहनों से शराब बिहार जाने की सूचना मिली। इसके बाद भागलपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। कुछ समय बाद दोनों वाहन को आते देख पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन व शराब को कब्जे में लिया और तस्कर को पकड़ लिया। जांच करने पर दोनों वाहनों से 85 पेटी में 3825 शीशी शराब मिली। जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर में सुरौली के रोहुआर विशुनपुरा निवासी अभिषेक मिश्र पुत्र स्व.विकास मिश्रा, मईल थाने के मुरासो निवासी दीपक यादव पुत्र जनार्दन यादव, लार के डुमरी हतवा निवासी शिवकुमार यादव पुत्र रामध्वज यादव व भलुअनी के बढ़ैया फुलवरिया निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र रमेश तिवारी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ आबकारी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में मईल थाना प्रभारी अमित कुमार राय, भागलपुर चौकी प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सुमितकांत आदि शामिल रहे। बरहज के प्रभारी सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि तस्करों को शराब के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। अवैध देशी शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। दोनों वाहन से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिला है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।