फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   83 found corona positive

सीडीपीओ, शिक्षक व दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 83 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
83 found corona positive
सीडीपीओ, शिक्षक व दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 83 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। बृहस्पतिवार को 83 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 564 हो गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ा दी है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए अपील की जा रही है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
गौरीबाजार क्षेत्र के एक सीडीपीओ, एक शिक्षक, गौरीबाजार व सदर क्षेत्र के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। बैतालपुर क्षेत्र के दो पॉजिटिव के परिवार के ग्यारह सदस्य संक्रमित मिले हैं। पथरदेवा ब्लाक का एक व्यक्ति वैक्सीन लगवाने पहुंचा, जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। भागलपुर क्षेत्र का युवक खुजली की दवा लेने पहुंचा, जांच में संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र का किशोर वैक्सीन लगवाने गया, जांच में पॉजिटिव मिला। शहर के एक व्यक्ति ने सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिले। परिवार में चार सदस्य हैं। भाटपाररानी क्षेत्र की एक महिला व एक पुरुष इलाज कराने गोरखपुर गए। वहां जांच में पॉजिटिव मिले। गौरीबाजार क्षेत्र का दंपती लखनऊ से इलाज कराकर आया। तबीयत खराब होने पर जांच हुई तो संक्रमित मिले। परिवार में पांच सदस्य हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 542 का चल रहा इलाज
कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। जनपद में अब तक 21595 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20806 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 542 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन जांच में 27 मिले पॉजिटिव, ईसीजी जांच प्रभावित
देवरिया। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे तक 125 लोगों की जांच की गई। इसमें 27 लोग संक्रमित मिले। इसमें चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के कारण अस्पताल में ईसीजी कार्य प्रभावित हो गया है। जांच के लिए मरीजों को परेशानी हो रही है।

कोविड संक्रमण रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को 83 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस समय 564 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed