फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   82 corona positive found

मलेरिया इंस्पेक्टर, वार्ड ब्वॉय समेत 82 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
82 corona positive found
मलेरिया इंस्पेक्टर, वार्ड ब्वाय समेत 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन

बनकटा, भाटपाररानी और परसिया चंदौरी सीएचसी के तीन स्वास्थ्यकर्मी मिले संक्रमित
देवरिया। खुद की लापरवाही से लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को मलेरिया इंस्पेक्टर, वार्ड ब्वाय समेत 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उमानगर और राघव नगर में एक ही परिवार के कई लोग संक्रमित हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1253 हो गई है। 719 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 476 हो गए हैं।
मलेरिया विभाग में कार्यरत उमानगर नगर के रहने वाली महिला मलेरिया इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। कोरोना में इनकी भी ड्यूटी लगी थी। इनके पति और परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राघव नगर के एक अधिवक्ता के सहयोगी, उनकी पत्नी, बेटी और मकान में किराए पर रहने वाली दो युवतियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिधुआ गांव के नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बनकटा पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी और परसिया चंदौर सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें कई ऐसे परिवार हैं, जिनको लक्षण नहीं है। उन्हें होम आइसोलशन में रखा गया है। इनकी निगरानी रैपिड रिस्पांस टीम करेगी। इन लोगों के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस कर जांच कराई जाएगी। कोरोना से अभी तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 82 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संख्या बढ़कर 1253 हो गई है।
विज्ञापन

लार में मिले तीन संक्रमित
लार। जिले में कोविड-19 कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को सजांव पीएचसी पर कोरोना की जांच कराने पहुंचे तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले दो लोगों के परिजनों का भी सैंपल लिया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव का एक शख्स दो दिनों पूर्व पुणे से घर पहुंचा। संदेह होने पर परिजन और ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर रहने की हिदायत दी। इस बात से नाराज होकर वह अपने एक रिश्तेदार के घर तुर्तीपार चला गया। जब वहां के लोगों ने उसे अपने घर रखने से असमर्थता जताई तो वह सीधे शनिवार को सजांव पीएचसी पर पहुंच अपना सैंपल दिया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। वहीं नगर के तिवारी टोला वार्ड निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच टीम ने इनके परिजनों का भी सैंपल लिया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद नगर पंचायत ने पूरे वार्ड का सैनिटाइज कराया।
रिपोर्ट आने में लग रहा चार से पांच दिन
बरहज के विधायक सुरेश तिवारी की कोराना पॉजिटिव होने के बाद उनके निवास और स्कूल में काम करने वाले लोगों के होश उड़े हैं। यहां करीब आधा दर्जन लोगों का कोविड टेस्ट कराने के चार दिन बाद सिर्फ तीन लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से एक की एक शख्स पॉजिटिव है। तीन लोगों की रिपोर्ट मंगाने में विधायक को भी जोर लगाना पड़ा। अभी तीन लोगों की रिपोर्ट नहीं आईं है।

जिले में कोरोना की जांच और इलाज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक के सहयोगियों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 27 जुलाई को विधायक की तबियत बिगड़ने पर उनके पुत्र संजय तिवारी ने उन्हें पुणे बुला लिया, जहां जांच के बाद वह कोविड़ पॉजिटिव निकले। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रनिहवां स्थित उनके बंगले पर काम करने वाले नौकर रसोईया सहित अन्य कर्मचारियों का 28 तारीख को रुद्रपुर के सैंपलिंग सेंटर में जांच कराई गई। नमूने देने के चार दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आई तो विधायक के बेटे संजय तिवारी ने डीएम अमित किशोर से बात की। काफी प्रयास के बाद शनिवार को सिर्फ तीन लोगों की रिपोर्ट मिल पाई। इनमें से उनकी संस्था और क्षेत्र में काम करने वाला एक शख्स पॉजिटिव निकला। पॉजिटिव शख्स की हालत चिंताजनक बनी है। उनमें कोविड के लक्षण दिख रहे हैं। विधायक के शिक्षण संस्थान और बंगले पर काम करने वाले परेशान हैं। इस बाबत रुद्रपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि तीन दिन में रिपोर्ट आ रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से रिपोर्ट आने ने देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed