फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रात में टंग गई होर्डिंग, प्रशासन ने सुबह उतरवाया

रात में टंग गई होर्डिंग, प्रशासन ने सुबह उतरवाया

Thu, 09 May 2019 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
रात में टंग गई होर्डिंग, प्रशासन ने सुबह उतरवाया
रात में लगाया प्रत्याशी के विरोध का बैनर, सुबह हटवाया
विज्ञापन


होर्डिंग पर थे एक प्रत्याशी के विरोध के शब्द, हरकत में आया प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, साजिशों का दौर भी तेज हो रहा है। एक-दूसरे की छवि को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवार कोई भी हथकंडा नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं। इससे प्रशासन की भी फजीहत हो रही है। अब बुधवार की रात ही शहर में कुछ स्थानों पर अचानक से बैनर टांग दिया गया। जगह भी ऐसा, जो हर आने-जाने वाले की नजर के सामने रहे। एक बैनर कोऑपरेटिव चौराहे पर बांधा गया तो दूसरा डीएम आवास के सामने तिराहे पर। बैनर में मोटे अक्षरों से पिछले महीनों हुई एक घटना का जिक्र करते हुए प्रत्याशी को देवरिया से बाहर करने का आह्वान था। लिखा गया था कि अमुक प्रत्याशी जीता तो उस घटना की पुनरावृत्ति यहां भी हो सकती है। बैनर कब टंगा और किसने टांगा यह तो नहीं पता, मगर जब लोगों की नजर पड़ी तो कुछ ही देर में हंगामा मच गया। हरकत में आए प्रशासन ने आनन-फानन में बैनर हटवा दिया। अब बैनर लगाने वालों की तलाश की जा रही है। आगे भी बैनर लगाने की आशंका से प्रशासन अब सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed