फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2840 शिक्षक-कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

2840 शिक्षक-कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

Tue, 05 Feb 2019 10:22 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
2840 शिक्षक-कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के लोगो ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले जिले के 2840 शिक्षक, कर्मचारियों ने मंगलवार को गिरफ्तारी दी। सुभाष चौक पर एकत्रित हुए कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रोडवेज बस स्टैंड तक ले जाया गया। यहां से कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जिला स्तर पर आंदोलन के बाद अब शिक्षकों ने 18 फरवरी को विधान भवन पर गिरफ्तारी का एलान किया है।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अगर पुरानी पेंशन बहाली पर विचार नहीं करती तो 2014 से पहले की स्थिति में आ जाएगी। संयोजक विजय सिंह ने कहा कि अब याचना बहुत हो चुकी। इस बार पुरानी पेंशन के लिए निर्णायक रण होगा। इसके आड़े आने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। कहा कि जिला स्तर पर पांच चरणों में गिरफ्तारी के बाद अब प्रदेश मुख्यालय पर कर्मचारी सरकार के जेलों को भरने के लिए एकजुट हैं। इस दौरान अतुल मिश्रा, गिरीश तिवारी, गोविंद सिंह, राजेश सिंह, रामजी यादव, राकेश कुमार, दुलारी देवी, रामभवन कुशवाहा, स्वतंत्र तिवारी, रामायण राय, सुनील सिंह, अनिल भारती, नागेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निकाली बाइक रैली, आज से करेंगे हड़ताल
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारियों का गुट मंगलवार को सड़क पर उतरा। बाइक जुलूस निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया। सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। दोपहर एक बजे शिक्षक कर्मचारियों का जमावड़ा विकास भवन परिसर में हुआ। इसमें सदर ब्लॉक, बैतालपुर, रामपुर कारखाना व जिला मुख्यालय के शिक्षक कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय, तहसील, जिला अस्पताल, डिप्लोमा इंजीनियर संघ कार्यालय, कलेक्ट्रेट कोषागार पहुंचकर जन जागरण अभियान चलाया। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार, नहीं चलेगा अत्याचार। हमें नई तुम्हें पुरानी नहीं चलेगी यह मनमानी आदि नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग दोहराई। पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि छह से 12 फरवरी तक चलने वाले प्रदेशव्यापी महा हड़ताल में जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में तालाबंदी रहेगी। सदर ब्लॉक, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, भलुअनी के कर्मचारी, शिक्षक कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे एकत्र होंगे। अन्य ब्लॉक के कर्मचारी शिक्षक अपने मुख्यालय पर धरना देंगे। संयोजक अशोक पांडेय ने कहा कि हड़ताल में 130 संगठनों के शिक्षक कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान सुरेश यादव, जयप्रकाश मणि, रमेश प्रताप यादव, हेमा त्रिपाठी, मारकंडेय तिवारी, ऋषिकेश जायसवाल, शीला चतुर्वेदी, सुशील राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों ने मशाल जुलूस निकाला
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में लेखपालों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लेखपालों ने मांग पूरा नहीं होने पर लोकसभा चुनाव कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। संघ के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि आठ माह पहले प्रदेश में लेखपाल आंदोलित थे। प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। आठ माह बीतने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में लेखपालों में नाराजगी बनी है। लेखपालों को कार्य के दौरान दिक्कतें आ रही है। 12 फरवरी को लेखपाल जिले पर आंदोलन करेंगे। लेखपालों ने तहसील से लेकर बस स्टेशन तक मार्च किया। उन्होंने एसडीएम को पत्रक सौंपा। नारेबाजी करने वालों में मंत्री कृष्ण मुरारी पांडेय, राजन सिंह, अमित उपाध्याय, रवि अग्रवाल, अजीत पांडेय, बैरिस्टर चतुर्वेदी, प्रहलाद, अजीत सिंह, मनोज कुमार, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस
मईल। पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव के नेतृत्व में बीआरसी से मंगलवार को जुलूस निकाला। जुलूस बरेजी, सतरांव, अंडिला, बरठा, कुंडौली होते हुए भागलपुर पहुंचा। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। भारत सरकार और राज्य सरकार को इसे तुरंत लागू करना चाहिए अन्यथा कर्मचारियों के नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। ब्लॉक मंत्री अरुण तिवारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। उसकी उपेक्षा से राष्ट्र का विकास अवरुद्ध होगा। सरकारों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। जुलूस मे सुशील सिंह, नरेंद्र यादव, अनूप सिंह, राजेश यादव, धीरज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह यादव, जहीर हाशमी, बागीश पांडेय आदि शामिल रहे।


लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च
देवरिया/बरहज। अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने मंगलवार को एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। शाम को कैंडल मार्च निकाल सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद किया। सदर तहसील अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ने कहा कि लेखपाल मांगों को लेकर अरसे से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से कई बार आश्वासन मिला और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेखपालों को ग्रेड पे 2800 भत्ता किया जाए। प्रमोशन विसंगति सेवा नियमावली, संसाधन बढ़ाने के अलावा अन्य मांगे शामिल हैं। दोपहर में दो बजे लेखपालों ने एसडीएम रामकेश यादव को छह सूत्री मांगों का पत्रक दिया। शाम को तहसील से सुभाष चौक तक कैंडल जुलूस निकाला। इस दौरान नर्वदेश्वर मिश्र, जिला मंत्री अमरेंद्र तिवारी, राजनाथ राय, सुमित श्रीवास्तव, शैलेश, नरेंद्र प्रसाद, सुमित श्रीवास्तव, अनिरुद्ध मिश्र, राधेश्याम प्रसाद, रामधनी, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बरहज नगर के बाबा राघवदास पार्क से लेखपाल संघ ने कैंडल मार्च निकाला। लेखपालों ने सरकार के वादाखिलाफी और मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम पत्रक एसडीएम विनीत सिंह को सौंपा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष दिग्विजयनाथ मिश्र, गणेश शंकर तिवारी, संतोष कुमार, योगेंद्र तिवारी, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed