{"_id":"5ba7e218867a557ff666bbc3","slug":"81537729048-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद जूस पीलाकर भूख हड़ताल तोड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद जूस पीलाकर भूख हड़ताल तोड़वाया
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे बाद जूस पिलाकर भूख हड़ताल तोड़वाया
मांगों को लेकर जूनियर इंजीनियर संघ के सदस्य बैठे थे हड़ताल पर
मांग पूरा नहीं होने तक वर्क टू रूल के तहत कार्य करेंगे जूनियर इंजीनियर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जूनियर इंजीनियर संघ के सदस्यों का भूख हड़ताल 24 घंटे बाद रविवार को खत्म हो गया। संगठन के संरक्षक मुक्तिनाथ मिश्रा ने जूस पिलाकर साथियों का हड़ताल तोड़वाया। मांग पूरा नहीं होने तक वर्क टू रूल कार्य करने का एलान किया।
संघ के अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार संगठन की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षण कराने के लिए शाम 5 से 6 बजे तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। 27 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय गोरखपुर पर सामूहिक रूप से 48 घंटे का भूख हड़ताल रखेंगे। शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठे अवर अभियंताओं को जूस पिलाकर दिन में 11 बजे भूख हड़ताल खत्म कराया गया। लगातार अवर अभियंताओं के हड़ताल पर रहने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था शहर और ग्रामीण क्षेत्र की लड़खड़ा गई है। इस दौरान वीपी सिंह, मनीष प्रजापति, पुष्कर उपाध्याय, अशोक कुमार, नीरज यादव, रोशन कुमार, लालबहादुर, गोरख प्रसाद, पंकज, राजीव रंजन, रामप्रवेश, सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।