फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में रालोद ने दिया धरना

बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में रालोद ने दिया धरना

Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में रालोद ने दिया धरना
बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में रालोद का धरना
विज्ञापन


‘पोल खोल अभियान’ के तहत केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिजली के दरों में बढ़ोत्तरी एवं अन्य समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने शुक्रवार को कचहरी प्रांगण में धरना दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव डॉ. सर्वानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी के विरोध में पूरे प्रदेश में पोल खोल अभियान के तहत यह धरना सभा आयोजित किया गया। बिजली दरों में वृद्धि से किसान, मजदूर व छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं। प्रदेश सह संयोजक विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने में सरकार फेल है। बिजली दरों के बढ़ने से युवाओं के लिए स्वरोजगार करना भी मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि बिजली दरों में सरचार्ज लेना सरासर धोखा है। पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। किसान नेता वासुदेव यादव ने कहा कि बिजली दर बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। सभा को जिला महामंत्री लल्लन प्रसाद जायसवाल, केसी मिश्र, जवाहर यादव, रणजीत विश्वकर्मा, संदीप यादव, बीएन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed