फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला अस्पताल में 15 बेड का बनेगा पीआईसीयू वार्ड

जिला अस्पताल में 15 बेड का बनेगा पीआईसीयू वार्ड

Wed, 17 Jan 2018 05:52 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 15 बेड का बनेगा पीआईसीयू वार्ड
देवरिया। शासन गोरखपुर, बस्ती मंडल में इंसेफेलाइटिस (जेई/एईएस) से मासूमों की मौत पर अंकुश लगाने की कवायद में जुट गया है। इस बीमारी से हर साल सैकड़ों बच्चों की जान चली जाती है। बरसात के मौसम में पैर पसारने वाली इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग समय रहते तैयारियों में लग गया है। इसके तहत सबसे पहले पीआईसीयू वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने जेई/एईएस की रोकथाम के लिए गोरखपुर, बस्ती मंडल के छह जिलों समेत कुल आठ जिला अस्पतालों में पीआईसीयू वार्ड का विस्तार करने का फैसला किया है। इस वार्ड में बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 15 करने का काम शुरू हो चुका है। सीएमओ ने कार्य की प्रगति रिपोर्ट एडी हेल्थ को भेज दी है। परिवार कल्याण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर गोरखपुर और बस्ती मंडल के आठ जिलों के सीएमओ को बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमएस डॉ. छोटेलाल और स्वास्थ्य विभाग के जेई वीके राय ने जिला अस्पताल में स्थान की पहचान कर इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दिया। सीएमओ से कहा गया है कि वे विभागीय अधिकारियों के जरिए 16 जनवरी तक शासन को प्रगति रिपोर्ट भेजें। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के अफसर को वार्ड का भौतिक सत्यापन करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में पीआईसीयू वार्ड का होगा विस्तार
महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, लखीमपुर खीरी और बहराइच।
मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड का विस्तार होने से जहां डॉक्टरों को इलाज करने में आसानी होगी, वहीं अस्पताल में आने वाले जेई/एईएस के मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed