फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हर मतदेय स्थल पर होंगी दो मत पेटियां

हर मतदेय स्थल पर होंगी दो मत पेटियां

Sat, 18 Nov 2017 10:56 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
हर मतदेय स्थल पर होंगी दो मत पेटियां
राजकीय इंटर कॉलेज में डाक मतपत्रों की जानकारी लेते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि हर मतदेय स्थल पर सिर्फ दो मतपेटियां रहेंगी। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष का हरा और नगर पंचायत अध्यक्ष सफेद बैलेट पेपर होगा। मतदान के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीठासीन अधिकारियों को टीम के सदस्यों का नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लेना चाहिए। वह शनिवार को जीआईसी में पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। मतदाता सूची को अच्छे से देखकर सुनिश्चित कर लें कि जिस मतदान केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वहीं की मतदाता सूची है या नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग लाइन लगेगी। वोटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले पीठासीन अधिकारी कुछ मतपत्रों के पृष्ठ भाग पर मोहर लगाने के बाद पूरे नाम के हस्ताक्षर कर तैयार रख सकते हैं। मतदान केंद्र पर प्रत्याशी या एजेंट में से एक ही रहेगा। मतपेटिका मत प्रकोष्ठ में रखी जाएंगी। मतदान से पहले एजेंट/ प्रत्याशी के समक्ष मतपेटी खोल कर दिखाया जाएगा कि खाली है। उनके समक्ष ही मतपेटी में पत्र मुद्रा लगाते हुए सील की जाएगी। यदि कोई एजेंट पत्र मुद्रा पर हस्ताक्षर करने के लिए इच्छुक है तो वह हस्ताक्षर कर सकता है। डीएम ने बताया कि प्रत्येक दो घंटे के अंतराल में पीठासीन डायरी पर पुरुष और महिला मतदान का प्रतिशत अंकित किया जाएगा। यदि कोई घटना घटित होती है तो उसे भी डायरी में दर्ज किया जाएगा। अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए अलग-अलग मतपेटिका प्रयोग में लाई जाएगी। मतपेटिकाओं पर उसी रंग का स्टीकर चस्पा किया जाएगा जिस रंग का मतपत्र है।
विज्ञापन


उप समिति में आंशिक संशोधन
देवरिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि उम्मीदवारों के खर्च धनराशि के अनुश्रवण के लिए गठित कमेटी के सहयोग के लिए उपसमिति का गठन किया गया है। इसमें आंशिक संशोधन किया गया है। रविंद्र प्रताप सिंह को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के लिए नियुक्त किया गया था। अब उनके जगह पर इकबाल अशरफ को नियुक्त किया गया है। विजय प्रताप मिश्र को नगर पंचायत भाटपाररानी के लिए नियुक्त किया गया था। अब उनके जगह पर संजय को नियुक्त किया गया है। राजेंद्र प्रसाद सोनकर को नगर पंचायत सलेमपुर, भटनी, मझौलीराज, लार के लिए नियुक्त किया गया था। अब उनके जगह पर चंद्रगुप्त को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरहाजिर कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने उप निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में जो भी कार्मिक अनुपस्थित रहे उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए अवगत कराएं। इस दौरान सीडीओ राजेश त्यागी, सीआरओ मनोज सिंह, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय और डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed