{"_id":"5a0f18824f1c1b9e678bc387","slug":"81510938754-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बच्चों को बताए ट्रैफिक रूल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बच्चों को बताए ट्रैफिक रूल्स
Fri, 17 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
होलिएन्जलस पब्लिक स्कूल में एसपी ने बच्चो को यातायात के बारे में जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। एसपी राकेश शंकर ने स्कूली बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी। यातायात माह के तहत होली एंजल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने बच्चों से कहा कि नियम का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। चूंकि देवरिया की अधिकांश सड़कें सिंगल हैं, इसलिए पहले दाएं देखें फिर बाएं इसके बाद ही सड़क क्रॉस करें। एसपी ने कहा कि वाहन चलाने के लाइसेंस बनने के नियम हैं। किस उम्र में किस स्तर के वाहन चलाने का लाइसेंस मिलेगा, यह भी तय है, लेकिन देखने में यह आया है कि बहुत से स्कूल आने-जाने वाले बच्चे कम उम्र में ही वाहन से चल रहे हैं। यह नियम के खिलाफ है। हेलमेट भी नहीं पहनते हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने से दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या कम की जा सकती है। लिहाजा दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी को हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करना चाहिए। शहर के यातायात व्यवस्था तभी सुगम और सुलभ हो सकती है, जब लोग खुद-ब-खुद यातायात नियमों का पालन करने लगेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारी, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।