{"_id":"5e4c235e8ebc3ef2a3502d74","slug":"80000-looted-fron-wine-shop-deoria-news-gkp3416447134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान से लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी शराब की दुकान से 80 हजार की लूट
खामपार के भवानी छापर में स्थित है दुकान, हवाई फायरिंग
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बिहार सीमा पर भवानी छापर बाजार में मंगलवार की शाम छह बजे अंग्रेजी शराब की एक दुकान के मुनीम से बदमाशों ने असलहे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ खामपार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।
भवानी छापर बाजार में चौराहे से उत्तर तरफ बिहार सीमा पर सलेमपुर निवासी मंटू सिंह की अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकान है। मऊ जिले के रहने वाले सुनील मद्धेशिया दुकान पर मुनीम का काम करते हैं। मंगलवार की शाम छह बजे के करीब दो बाइक पर सवार चार बदमाश दुकान पर पहुंचे। चारों असलहा लहराते हुए दुकान के अंदर पहुंच गए। दुकान में रखे बिक्री के लाखों रुपये लूटकर बदमाश बिहार सीमा में भाग गए। जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए असलहे से हवाई फायर भी की। सूचना पर मौके पर पहुंचे खामपार एसओ सुदेश शर्मा और सीओ पंचमलाल ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना सही है। लूट मामले में संशय लग रहा है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। मुनीम से पूछताछ की जा रही है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि 80 हजार की लूट हुई है।