फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 sample taken of edible items

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आठ नमूने लिए

Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
8 sample taken of edible items
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आठ नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री राकेने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। छेना, मिठाई, आटा, रंगीन कचरी के आठ नमूने लिए। 4680 किग्रा कचरी को अधिग्रहीत किया गया।
टीम ने बरवा मीर छापर में दो दुकानों से छेने की मिठाई व छेने का नमूना लिया। नौतन हथियागढ़ में मिठाई की दुकान से छेने तथा ब्रांडेड कंपनी के नमकीन का नमूना लिया। पुरवा चौराहा के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी, दो दुकानों से आटा तथा कसया रोड के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का नमूना लिया गया। टीम ने पुरवा चौराहा की तीन विनिर्माण इकाई से क्रमश: 2280, 1250 व 350 किग्रा कचरी तथा कसया रोड स्थित विनिर्माण इकाई से आठ क्विंटल संदिग्ध कचरी अधिग्रहीत की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट के रोकथाम को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आठ नमूने लिए गए तथा संदिग्ध रंगीन कचरी को अधिग्रहीत किया गया है। नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed