फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 more found positive in deoria

आठ और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, संख्या हुई 132

Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
8 more found positive in deoria
डेमुसा के शिवराजपुर टोले को सील कराते एसओ - फोटो : SALEMPUR
आठ और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, संख्या हुई 132
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में दूसरे थान पर देवरिया, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
सैंपलिंग के बाद घर चली गई थी संक्रमित महिला, कोविड-19 अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आठ और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सभी लोग मुंबई, गुड़गांव और दिल्ली से ट्रेन और बस से घर आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 132 हो गई है। कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में सभी को भर्ती कराया गया है। 46 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है।
भटनी के डेमुसा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मुंबई में सब्जी बेचता था। दो जून को ट्रेन से सुल्तानपुर तक और वहां से बस से देवरिया आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के मिर्जापुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक हरियाणा के गुड़गांव में रहता था। एक जून को बाइक से बरहज पहुंचा और डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन हो गया। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भलुअनी के जैतपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय महिला 12 लोगों के साथ ट्रेन से लखनऊ और लखनऊ से बस से सलेमपुर 23 मई को पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी लोग घर चले गए। दिक्कत बढ़ने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई में यह होटल चलाती थी। भागलपुर के बकुची गांव का 41 वर्षीय व्यक्ति 30 मई को ट्रेन से वाराणसी तक आया। यहां से बस से सलेमपुर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद टेंपो से अपने गांव गया। स्कूल में एक दिन रहा और दूसरे दिन सैंपलिंग के बाद एसके इंटर कॉलेज नवलपुर में क्वारंटीन कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह मर्चेंट नेवी में काम करते हैं। रुद्रपुर के मांगा कोड़र गांव के 37 वर्षीय व्यक्ति 16 मई को मुंबई से बस से रुद्रपुर आया। दो दिन घर रहने के बाद रुद्रपुर नगर के डिग्री कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में आ गया। बरहज के देईडीहा गांव के 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका भाई 20 दिन पूर्व हरियाणा से बस से आया और बिना जांच कराए घर चला गया, जो जांच में संक्रमित मिला था। अब यह ठीक होकर घर चला आया है। इसकी लापरवाही के कारण इसका भाई भी संक्रमित हो गया है। रुद्रपुर के बेलवाघाट निवासी 32 वर्षीय युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया। वह रुद्रपुर नगर के डिग्री कॉलेज में रह रहा था। दो दिन अपने घर पर भी रहा है। सभी गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जैतपुरा की महिला संक्रमित होने के बाद घर पर थी। गांव में लोगों के संपर्क में रही है। इस गांव को सील कर संपर्क में रहने वालों का पता लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सात लोग संक्रमित मिले हैं। अभी तक 46 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

गंभीर बीमारी वाले संक्रमितों का मेडिकल कॉलेज में होगा इलाज
सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल से सात लोग भेजे गए मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुगर, हार्ट, किडनी, ब्लडप्रेशर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित कोरोना संक्रमितों का इलाज जिले में नहीं होगा। ऐसे मरीजों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में होगा। सात कोरोना संक्रमितों को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। चार मरीज ठीक होकर घर भी चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की कि शुगर, हार्ट, किडनी, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी से पीड़ित लोग अगर कोरोना की चपेट में आए तो इनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की टीम बनाई गई है। इन बीमारियों से ग्रसित सात मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। कोविड-19 के प्रभारी डॉ. डीबी शाही ने बताया कि कोरोना के अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में होगा। इसलिए सात मरीजों को भेज दिया गया है। बाकी का इलाज यहां पर चल रहा है।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
पिंडी। लार नगर के गयागीर वार्ड निवासी भडकन यादव का बेटा सतेंद्र यादव की शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टर्माटम कराए उसका दाह संस्कार कर दिया।
कोरोना पॉजिटिव में दहशत में है गांव के लोग
मईल। भागलपुर ब्लॉक के मईल चौराहे से सटे बकुची गांव में एक युवक में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीण में दहशत है। कोरोना संक्रमित युवक मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। वह 30 मई को अपने घर पहुंचा और घर पर ही क्वारंटीन था। उसे पहले से ही बुखार आ रहा था। 31 मई को भागलपुर पहुंचा जहां डॉक्टर रंजीत कुशवाहा ने जांच के लिए बरहज भेज दिया। एक जून को बरहज गया जहां डॉक्टर ने जांच के लिए युवक का सैंपल लिया। वहीं, क्वारंटीन हो गया शनिवार को युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसके घर बीडीओ मीना सिंह, दिनेश मिश्रा, लेखपाल रोशन मिश्र व सफाईकर्मी पहुंचे जहां उसके घर के आसपास की जगह को सैनिटाइज कराया व उसके घर के अगल-बगल को सील कर दिया।

फोटो ---
कोरोना पॉजिटिव मरीज के गांव पहुंच पूर्व विधायक ने कराया छिड़काव
रामपुर कारखाना। विधानसभा के ग्राम सिंगही डीह में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी होने पर पूर्व विधायक गजाला लारी शनिवार को गांव पहुंची। उन्होंने पूरे गांव को सैनिटाइज कराया और लोगों में मास्क का वितरण किया। मौके पर उन्होंने लोगों से इस महामारी से बचने के उपायों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका एकमात्र इलाज सामाजिक दूरी है। बहुत जरूरी न हो, तो घर से बाहर निकलने में हजार बार सोचें। आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार को इससे बचा सकती है। पूर्व विधायक ने लोगों से सरकार से मिलने वाले राशन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed