फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 month afterwedding in temple forced to leave house

आठ माह पहले मंदिर में रचाई शादी, अब घर से निकाला

Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
8 month afterwedding in temple forced to leave house
आठ माह पहले मंदिर में रचाई शादी, अब घर से निकाला
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने आठ माह पहले मंदिर में शादी रचाई थी। अब पति ने उसे घर से निकाल दिया है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से पति आए दिन नशे में धुत होकर प्रताड़ित करता है। चार दिन पहले बेरहमी से पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। तबसे उसे भोजन, पानी देना बंद कर दिया गया है। रविवार को रखने से इन्कार करते हुए घर से निकाल दिया। जब पीड़िता बाइक पर बैठ कर थाने आ रही थी तो उसे खींचकर नीचे गिरा दिया। पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोसी के एक युवक से करीब तीन साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। घरवाले मिलते जुलते दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजन शादी के लिए दबाव बनाने लगे। इसके कारण आठ माह पूर्व प्रकरण थाने भी पहुंचा। कई दिनों तक पंचायत होने के बाद बात नहीं बनीं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी। इसी दौरान लड़का और उसके घरवाले शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों के घरवालों और पड़ोसियों की मौजूदगी में धूमधाम से मंदिर में शादी हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नशे में आए दिन मारता-पीटता रहता है। चार दिन पूर्व शराब के नशे में घर आया और पत्नी को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। तब से उसे भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है। रविवार को पत्नी के माथे में लगे सिंदूर को धोकर उसे यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि अब कभी भी मेरे घर मत आना। परिजन भी लड़के के सहयोग में खड़े थे। सीओ सलेमपुर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि प्रकरण की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed