फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 injured in fighting

Deoria News: रास्ते में पड़ा पेड़ काटने पर हुई मारपीट में आठ घायल

Thu, 13 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
8 injured in fighting
खुखुंदू गांव की घटना, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार रात नौ बजे दो पक्ष गाली-गलौज करने लगे। एक पक्ष का आरोप है कि रास्ते में पड़े पेड़ को काटने के लिए थाने में प्रार्थनापत्र देने से नाराज दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। सिर फोड़ दिया गया और बेटियों की भी पिटाई कर दी गई। दूसरे पक्ष ने भी दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

खुखुंदू गांव निवासी मुन्ना पटेल और विनोद पटेल के बीच मंगलवार रात में रास्ते को लेकर विवाद होने लगा। मुन्ना का आरोप है कि रास्ते में पड़ रहे पेड़ को काटने के लिए थाने में प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसी रंजिश में हमारे ऊपर हमला कर दिया गया। छुपा तो गोलबंद होकर हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट कर सिर फोड़ डाला। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंचीं बेटी वंदना, संध्या और मधु को भी मारा-पीटा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से अनीता देवी का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मुझे मारा-पीटा गया। शोर मचाने पर जब पति विनोद पटेल, राजनरायण और कृष्णा पहुंचे तो उन्हें भी मारा-पीटा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुन्ना को गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed