फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   747 liters of diesel stolen from two trailers, drivers give Tahrir

Deoria News: दो ट्रेलरों से 747 लीटर डीजल चोरी, चालकों ने दी तहरीर

Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
747 liters of diesel stolen from two trailers, drivers give Tahrir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कस्बे के दूबे टोला स्थित जामा मस्जिद के पास खड़े दो ट्रेलरों से सोमवार की रात करीब 747 लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने जब वारदात को अंजाम दिया, तब चालक और खलासी सो रहे थे।
सुबह जब ट्रेलर ले जाने लगे तो स्टार्ट ही नहीं हुआ। चालक ने जब तेल के टैंक को चेक किया तो डीजल ही नहीं था। दोनों चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दूबे टोला निवासी चालक मोहम्मद अरशद अली ने अपने ट्रेलर की टंकी में 375 लीटर डीजल व रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी चालक अभिषेक कुमार गौतम ने अपने ट्रेलर की टंकी में 372 डीजल डीजल भरवा कर जामा मस्जिद के पास सड़क के किनारे खड़ा कर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चालकों को ट्रेलर लेकर बिहार जाना था। सुबह जब दोनों अपना-अपना ट्रेलर ले जाने लगे तो स्टार्ट ही नहीं हुआ।
चालकों ने जब ट्रेलर के टैंक को चेक किया तो उसका ताला टूटा हुआ था और डीजल नहीं थे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed