फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   74 found positive

कोरोना से दो की मौत, 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Thu, 27 Aug 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
74 found positive
कोरोना से दो की मौत, 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन

देवरिया का एक शख्स की लखनऊ में और कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को 74 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसमें लार थाने के तीन सिपाही और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। जबकि एक शख्स की आरएमएल अस्पताल लखनऊ में मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 3594 हो गई हैं, जबकि 28 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
लार थाने में तैनात तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले लार कस्बा चौकी इंचार्ज पॉजिटिव हो चुके हैं। बरियारपुर के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर सीएचसी पर तैनात एक महिला की स्वास्थ्यकर्मी और तहसील में तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गढ़रामपुर के तीन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिपरा मदन गोपाल एक, देवरिया खास की एक महिला, साकेत नगर के एक व्यक्ति, लक्ष्मीपुुर के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती एक संक्रमित महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। महिला चौकहा गांव की रहने वाली थी। कई दिनों से संक्रमित थी। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमित एक महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

संविदा कर्मी ने दिया इस्तीफा
देवरिया। सीएमओ कार्यालय में संविदा पर तैनात बाबू और एसीएमओ से कहासुनी बृहस्पतिवार को विभागीय कार्य के लिए हो गई। नाराज संविदा कर्मी ने सीएमओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, इस पर अभी कोई विचार नहीं हुआ है। सीएमओ ने बताया कि विभागीय मामला है। सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को दी चेतावनी, एक हजार लोगों की प्रति दिन जांच का निर्देश
बनकटा, बरहज और भलुअनी सैंपल कलेक्शन सेंटर पर कम हुई लोगों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रतिदिन एक हजार लोगों की जांच करने के निर्देश हैं। बावजूद इसके कोरोना जांच में कई सीएचसी, पीएचसी केंद्र लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लापरवाह चिकित्साधीक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है। सीएमओ ने इसके लिए चेतावनी दी है।
जिले में हर रोज एक हजार लोगों का कोरोना जांच करने का लक्ष्य है। इसकी रिपोर्टिंग शासन को भेजने के अलावा डीएम भी समीक्षा करेंगे। जिला मुुख्यालय के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर 17 कोविड-19 जांच केंद्र बनाए गए हैं। एंटीजेन किट से जांच कोविड-19 की जांच करनी है। लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट अगर निगेटिव आई तो उनका सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजना है। सीएचसी, पीएचसी के चिकित्साधीक्षकों की लापरवाही के कारण कई केंद्रों पर जांच सिर्फ नाम मात्र के लिए हो रही है। हालांकि, दो दिन पूर्व डीएम अमित किशोर ने भी कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को निर्देश दिए थे। एक महीने की कोविड-19 की जांच पर गौर करे तो बनकटा पीएचसी पर 363, बरहज सीएचसी 412 और भल़ुअनी सीएचसी पर 402 लोगों की सिर्फ जांच हुई है। जबकि अन्य सीएचसी, पीएचसी और अरबन केंद्रों पर 500 से 3000 हजार तक लोगों की कोविड-19 जांच हुई है। तीनों सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षकों को चेतावनी देते हुए जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक एंटीजेन किट से 17851 लोगों की कोविड-19 जांच हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 जांच में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर से इसकी मॉनिटरिंग प्रतिदिन हो रही है। लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधीक्षकों को चेतावनी दी गई है।
भागलपुर ब्लॉक में दो कोरोना जांच केंद्र
भागलपुर। कोरोना संक्रमण के जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के तहत बीजीएम इंटर कॉलेज को जांच केंद्र बनाया गया है। जिसमें लोगों का आरटी. पीसीआर और एंटीजेन कीट से जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को बीजीएम इंटर कॉलेज में जांच के दौरान भागलपुर कस्बे में एक और ईशारू गांव में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इशारू गाव के एक 70 साल बुजुर्ग की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रंजीत कुशवाहा ने बुजुर्ग को देवरिया भेजवाया। डॉक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भागलपुर ब्लॉक में कोरोना जांच के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
फोटो समाचार
कोविड-19 जांच केंद्रों पर डंप पड़ा बॉयो वेस्ट, संक्रमण फैलने का खतरा
कचरा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंच रहे केंद्रों पर, सीएमओ तक पहुंची शिकायत
जिले के 17 केंद्रों पर हो रही कोविड-19 की जांच, कमरों में डंप पड़ा है सूखा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 सैंपल जांच केंद्रों से बॉयो वेस्ट (सूखा कचरा) डंप पड़ा है। इससे संक्रमण फैलने का भय बना है। कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी सिलकान वेेलफेयर सोसाइटी कंपनी को मिली है। कचरा कलेक्शन वाहन कई दिनों से केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा है। इसकी शिकायत सीएमओ से कई चिकित्साधीक्षकों ने की है।
कोविड-19 जांच के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। जांच के बाद पीपीई किट, गल्ब्स समेत अन्य उपयोगी सामान स्वास्थ्यकर्मी निकालकर पॉलिथीन में पैककर एक अलग कमरे में बंद कर देते हैं। बॉयो वेस्ट को ले जाने की जिम्मेदार सिलकान वेलफेयर सोसाइटी कंपनी को मिली है। कंपनी का वाहन सभी केंद्रों पर जाएगा और कचरा इकट्ठा कर ले जाएगा। करीब बीस दिनों से कचरा कलेक्शन वाहन किसी जांच केंद्र पर नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से जांच के दौरान उपयोग किए गए पीपीई किट, गल्ब्स अन्य सामान डंप पड़े हैं। इससे जांच केंद्रों पर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार कंपनी के मैनेजर से चिकित्साधीक्षकों से बात कर कचरा कलेक्शन कराने की बात कही गई। लेकिन मैनेजर किसी की बात नहीं सुन रहा है। इसकी वजह से जांच केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सलेमपुर के मझौलीराज, लार के सजांव, रुद्रपुर, बनकटा, देसही देवरिया, गौरीबाजार समेत कई केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों ने सीएमओ को फोन कर इसकी शिकायत की। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कंपनी के मैनेजर से बात की गई है। डंप पड़े कचरा कलेक्शन कराने का निर्देश दिया गया है।
सिलकान वेलफेयर सोसाइटी के मैनेजर अनिल पांडेय ने बताया कि एक वाहन रोस्टर के हिसाब से भेजा जा रहा है। किसी कारण से वाहन कई दिनों से नहीं जा पा रहा है। कल से कचरा कलेक्शन कराया जाएगा।
एक सप्ताह बाद खुली तहसील, दिखी रौनक
भाटपाररानी। तहसील कर्मचारियों, हलका लेखपालों समेत कई कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील को सील कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को तहसील खुली तो रौनक दिखी। एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को तहसील खुल गई और काम-काज शुरू हो गई। तहसील प्रशासन के तरफ से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं सहित आम जनता को तहसील आने पर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के पालन करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार और एसडीएम न्यायालयों में भी रोजमर्रा की तरह कार्य किया। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहसील में कामकाज सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन के साथ आरंभ कर दिया गया है।
फोटो समाचार
संक्रमितों को होम क्वारंटीन कराया
बरहज। सीएचसी और तहसील परिसर में कोरोना जांच केंद्र बनाया गया है। जांच केंद्र पर दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने संक्रमितों को एंबुलेंस से उनके घर भेजकर होम क्वारंटीन कराया। बृृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में बनाए गए कोविड-19 जांच केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल की देखरेख में एलए आलोक सिंह और सुनील यादव लोगों का सैंपल ले रहे थे। केंद्र पर करीब 51 लोगों का जांच की गई। इसमें बेलडांड़ और मेहियवां गांव के एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से संक्रमितों के नाम पुकारने पर कुछ देर के लिए मरीज गायब हो गए, जिससे अस्पताल पर आए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। करीब आधे घंटे बाद मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर सभी ने चैन की सांस ली। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट आने में करीब 15-20 मिनट का समय लग रहा है। जांच कराने आए लोगों को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने के निर्देश दिए जा रहे हैं। संक्रमित कहीं चले गए थे।
लॉकडाउन में खुलेगी रहेगी खाद, बीज की दुकानें
देवरिया। कोरोना काल में शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन में खाद, बीज की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों के बंद होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डीएम ने ऐसा आदेश जारी किया है। कोरोना की वजह से प्रदेश में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रह रहा है। इसमें खाद, बीज की दुकानें भी बंद रहती थीं। इसकी वजह से किसानों को खरीफ के फसलों के यूरिया व अन्य खेती किसानी से जुड़े सामान खरीदने में दिक्कतें होती थीं। किसानों की सहूलियत के लिए जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खाद-बीज की दुकानें खुली रहेंगी। कोविड-19 का पालन करते हुए दुकानदार सामानों की बिक्री करेंगे।
फोटो समाचार
बिना मास्क में भीड़ को देख भागे अधिकारी
बरहज। बृृहस्पतिवार को डीपीआरओ आनंद श्रीवास्तव, जिला समन्वय राजेश मणि त्रिपाठी अधिकारियों के साथ रगरगंज गांव में पहुंचे। जहां पहले से ही शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था। टीम ने करीब चार शौचालयों के गुणवत्ता की जांच की थी। इसी बीच अधिकारियों के आने की जानकारी होने पर गांव के महिला-पुरुषों की भीड़ जुट गई। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह ग्रामीणों को देखकर अधिकारी खिसक लिए।
अधिकारियों को जाते देखकर महिलाओं ने घटिया ईंट आदि का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बालू छापर गांव की दलित बस्ती में बने करीब 50 शौचालयों की जांच की। शौचालयों पर नाम न लिखे जाने पर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में 251 शौचालय बने हैं। 50 की जांच की गई है। रगरगंज पर उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी से लोग बेपरवाह दिखे। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए कुछ शौचालयों को देखा गया। इस दौरान एडीओ पंचायत अर्जुन प्रसाद, सचिव जितेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि टीपू, प्रसेनजीत आदि मौजूद रहे।
इन मोहल्लों में आज ठप रहेगी आपूर्ति
देवरिया। न्यू कॉलोनी फीडर के विस्तार कार्य होने के कारण शुक्रवार को आठ से दो बजे तक दिन में आपूर्ति नहीं होगी। इस फीडर से जुड़े जलकल रोड, बांस देवरिया, मोतीलाल रोड, लकड़ी हट्टा, न्यू कॉलोनी, चकियवां, नेहरूनगर की आपूर्ति छह घंटे प्रभावित रहेगी। जेई रोशन कुमार ने इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस का प्रदर्शन आज
देवरिया। जीनेट की परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेता भरत मणि त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए डीएम को मांग पत्र देंगे।

बिल बकाया में 32 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
गौरी बाजार। बिजली निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान में कालावन गुरुच घाट में 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिल बकाए में काटे गए। काफी दिनों से इन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बकाया था। जेई एनके सिंह ने बताया कि गौरी बाजार के विभिन्न गांवों में बकाए को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पारस यादव, जोखू यादव, चांद मति देवी, बासमती देवी, संगीता देवी, राजेश, नेहरू लाल, रामसकल साहनी, कुसुमावती देवी, चंद्रभान सहित 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed