{"_id":"67bf75257d058c32670c865e","slug":"73-boxes-of-english-liquor-being-transported-among-potatoes-and-onions-recovered-deoria-news-c-208-1-sdn1004-148079-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आलू-प्याज के बीच ले जाई जा रही 73 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आलू-प्याज के बीच ले जाई जा रही 73 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर मंगलवार को पुलिस ने 73 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। शराब की यह खेप एक मिनी ट्रक में आलू और प्याज के बीच के छिपाकर यूपी से बिहार भेजी जा रही थी। जानकारी के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र के धरनीछापर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग हो रही थी, उसी दौरान एक मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। चेकिंग के लिए उसे पुलिस के जवानों ने हाथ दिया तो स्पीड बढ़ाकर बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए बिहार की तरफ भागने लगा।
पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी खड़ा करके तस्कर और चालक भाग निकले। मैरवा थाना प्रभारी ने बताया कि धरनीछापर चेकपोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को पीछा करके पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर आलू प्याज के बीच छिपाकर रखा 73 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद मिली। बताते चलें कि बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट से 200 मीटर दूरी पर स्थित धरनीछापर चेकपोस्ट पर लगातार शराब बरामदगी और तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन बनकटा पुलिस को तस्करी की भनक तक नहीं लग रही है। इसके पहले रविवार को 48 पेटी अंग्रेजी शराब आलू और प्याज के बीच धरनीछापर में मिली थी।