फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अनुमति के बावजूद नगर पालिका ने हटवा दिए भाजपा के होल्डिंग

अनुमति के बावजूद नगर पालिका ने हटवा दिए भाजपा के होल्डिंग

Sat, 11 May 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
अनुमति के बावजूद नगर पालिका ने हटवा दिए भाजपा के होल्डिंग
नगरपालिका ने हटवाया पोस्टर, उठने लगे सवाल
विज्ञापन


सभासद ने लगाया विपक्षियों के इशारे पर काम करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अवैध होर्डिंग हटवाने के चक्कर में नगर पालिका ने भाजपा का वैध होर्डिंग हटवा दिया। इसकी भनक मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता आगबबूला हो गए। सभासदों में भी खेमेबाजी शुरू हो गई है। कुछ सभासद भाजपा का होर्डिंग फड़वाने की कार्रवाई को नगर पालिका की भूल मान रहे हैं तो कई इसे राजनीति से प्रेरित मान रहे हैं।

वार्ड नंबर 24 के सभासद अनूप पांडेय ने नगर पालिका ईओ पर विपक्षी पार्टियों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम समेत मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास आदि को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए जिला प्रशासन व नगर पालिका से अनुमति प्राप्त कर पोस्टमार्टम चौराहे पर होर्डिंग लगाया गया था। विपक्ष के प्रभाव में आकर ईओ सत्यप्रकाश सिंह व सफाई निरीक्षक राजीव शुक्ल ने भाजपा का होर्डिंग फड़वा दिया। वहीं विपक्षियों के होर्डिंग को हाथ तक नहीं लगा रहे। उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने कहा पोस्टमार्टम चौराहे पर भाजपा का होर्डिंग अनुमति प्राप्त कर लगाया गया था। सफाईकर्मी भूलवश होर्डिंग हटा दिया। जब इस बात की जानकारी मिली तो मैने उन्हें फटकार लगाई। मुझ पर किसी पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed