फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्व सांसद ने डीलीट की फेसबुक से हनुमान की जाति बनाने वाला पोस्ट

पूर्व सांसद ने डीलीट की फेसबुक से हनुमान की जाति बनाने वाला पोस्ट

Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने डीलीट की फेसबुक से हनुमान की जाति बनाने वाला पोस्ट
पूर्व सांसद ने फेसबुक से हटाया आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन

हनुमानजी को बताया था गोंड जाति का
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने हनुमान जी को गोंड जाति का बताने संबंधी आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक से हटा दिया है। वीडियो पोस्ट करने पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी।

पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ के मध्य प्रदेश में एक सभा के दौरान हनुमान जी को दलित बताने का बयान वायरल हुआ था। इसके बाद भाजपा के एक विधायक ने हनुमान जी को मुसलमान बताया था। इसी बीच सलेमपुर के पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने हनुमान जी को गोंड जाति का बताते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। पोस्ट वीडियो में उन्होंने कहा कि रामायण में वानर काल का अस्तित्व रहा है। हनुमानजी का जन्म गोंडवाना प्रदेश में हुआ था। उस प्रदेश में गोंड जाति का राज्य हुआ करता था। वहां हनुमानजी का भी राज्य था। लिहाजा वह गोंड जाति के हुए। पूर्व सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई। उन्हीं की पार्टी के तमाम लोग पोस्ट पर निंदा करने लगे थे। शनिवार को उन्होंने यह पोस्ट हटा लिया है। पूर्व सांसद का कहना था कि आपस में चर्चा के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था, जो गलती से पोस्ट हो गया। अब उसे हटा दिया गया है। भगवान सबके हैं। उन्हें किसी जाति-बंधन में बांधना सही नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed