फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेताओं ने निकाला पदयात्रा,गिनाई उपलब्धियां

भाजपा नेताओं ने निकाला पदयात्रा,गिनाई उपलब्धियां

Mon, 03 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने निकाला पदयात्रा,गिनाई उपलब्धियां
फोटो समाचार...
विज्ञापन

मंत्रियों ने की पदयात्रा, विधायक भी गांव-गांव घूमे
पदयात्रा के दूसरे दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यक्रम
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा की पदयात्रा के दूसरे दिन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रमों में शामिल हुए। गांवों में जाकर लोगों से मिले और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए समर्थन की अपील की।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गौनरिया, करजहा, भुड़ीपाकड़, विक्रम विशुनपुर, मुकुंदपुर गांव में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए 3260 रुपये प्रति क्विंटल वाला गेहूं बीज 1320 रुपये प्रति क्विंटल में दिया जा रहा है। सिंचाई के लिए 70 प्रतिशत सब्सिडी पर दस हजार सौर ऊर्जा पंप दे रही है। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी, जितेंद्र प्रताप राव, मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय, आनंद दुबे, वेद व्यास सिंह, यशवंत यादव, संजीव राय, गोपाल नायक, श्रीनिवास मणि, अवधेश सिंह आदि रहे। उधर, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि ने शहर के वार्ड नंबर 5, 13 व 15 में पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई दूसरा नेता देश में नहीं है। उनके नेतृत्व में विश्व में निरंतर शक्ति के रूप में भारत उभरा है। पदयात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जागृति यात्रा के फाउंडर शशांक मणि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, गोविंद मणि, अनिरुद्ध मिश्र, नवीन सिंह, रितावली पांडेय, दिनेश त्रिपाठी, प्रेम अग्रवाल, नित्यानंद पांडेय, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, रमेश वर्मा, दुष्यंत सिंह, रवि पाल, राजेश पासवान, प्रमोद पांडेय, अभिजीत उपाध्याय, संजय तिवारी, राजा तिवारी, बालेंदु मणि, डॉ. ब्रह्मा सिंह, संजय सिंह, सुबोध जायसवाल, ऋषिराज मिश्र आदि मौजूद रहे। विधायक सुरेश तिवारी ने बरहज विधानसभा क्षेत्र के भलुअनी व विधायक जनमेजय सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बंसहिया में पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान महेंद्र राय, अष्टभुजा श्रीवास्तव, विजय सिंह, बृजेश गुप्ता, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने आमौनी खास में योजनाओं को बताते हुए पदयात्रा की। इस दौरान संगम धार दुबे, देवेंद्र सिंह, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन

पदयात्रा कर बताई सरकार की उपलब्धि
बघौचघाट। पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पकहा गांव में पदयात्रा निकाल कर सरकार सभी योजनाओं से जनता को अवगत कराया और उपलब्धियों को बताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं आम जनता के लिए हैं। सभी लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। अगर आप का काम नहीं होता तो उन्हें अवगत कराएं, तत्काल समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर संजीत धर द्विवेदी, शिवजी ठाकुर, नवीन शाही, अरविंद तिवारी, मृत्युंजय पांडेय, रामायन साहनी, दयाशंकर शास्त्री, जिप्पू शाही, रामाशीष मौर्य, अनिल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
भाजपा नेताओं ने गांधी जयंती पर निकाली पद यात्रा
पकड़ी बाजार। भाजपा जिला मंत्री चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को पकड़ी बाजार रुद्रपुर नगर मण्डल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पदयात्रा निकाली गई । पद यात्रा क्षेत्र के कुसुम्हा, मरवटीया राजा, सेहुड़ा, खोखरबर में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह प्रमुख पद यात्रा, कमलेश सिंह अध्यक्ष, गिरीश नारायण सिंह, ऋषि कुमार सिंह, गौतम जायसवाल, सोनू पंडित, श्रवण तिवारी, संतोष राज सोनकर आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार...
भाजपाइयों की नीतियों से कराया अवगत
बरहज/भलुअनी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। रविवार को निकली पदयात्रा शिव मंदिर रोड, पटखौली, गांधी चौक, बैकुंठपुर आदि जगहों से भ्रमण करते हुए ब्लॉक चौराहे पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। कार्यकर्ताओं ने 117 बूथ क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश की अमिट छाप छोड़ा है। उन्होंने 2019 में दुबारा भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. अष्टभुजा श्रीवास्तव, सतीश चंद्र जायसवाल, राजन सिंह, विपुल दुबे, मंजू मिश्र, शौर्य कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, सीता देवी, अमरावती शर्मा, डॉ. युगल किशोर तिवारी, प्रमोद मिश्र, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, प्रणव दुबे आदि उपस्थित रहे।



पदयात्रा में भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मईल। भागलपुर ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में भाजपाइयों ने पदयात्रा कर केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को बताया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सतीश जायसवाल के नेतृत्व में सोनबरसा, गोहरिया, नरियांव, देवसिया, राजीवनगर में पदयात्रा की। वहीं, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनीत शाही के नेतृत्व में रामधर पिपरा, बरठा चौराहा, गढ़वा, एकौना में पद यात्रा कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया। पद यात्रा में मंडल अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, शिवशंकर जायसवाल, शंभू जायसवाल, भागीरथी सिंह, संजय कुशवाहा, कमलनयन पांडेय, अभय सिंह, कौशल किशोर शुक्ल, मनोज जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, मुन्ना मिश्र, विकास सिंह, भोला प्रसाद, बंका मिश्र आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed