फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अतिक्रमण और सफाई के चलते सात घंटे ठप रही आपूर्ति

अतिक्रमण और सफाई के चलते सात घंटे ठप रही आपूर्ति

Sun, 28 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण और सफाई के चलते सात घंटे ठप रही आपूर्ति
सात घंटे ठप रही शहर की आपूर्ति
विज्ञापन

बिजली कटौती से मोहल्ले वाले हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला अस्पताल में सफाई और सुभाष चौक पर अतिक्रमण खाली कराने के चलते सात घंटे तक शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। इसके चलते मोहल्लेवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कायाकल्प योजना के तहत जिला और महिला अस्पताल को चकाचक किया जा रहा है। इसे लेकर कई दिनों से कार्य चल रहा है। रविवार को कैंपस में लगे पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए दोपहर बाद कचहरी फीडर को बंद कर दिया गया। जिला व महिला अस्पताल के अलावा सिविल लाइंस, कोतवाली रोड की बिजली ठप रही। वहीं, सुभाष चौक पर दिन में 10 बजे से अतिक्रमण खाली कराया गया। इसके चलते रामलीला मैदान का रेलवे फीडर बंद रहा। इससे तहसील, मालवीय रोड, रेलवे कॉलोनी की बिजली शाम चार बजे तक बंद रही। इस बाबत बिजली निगम के जेई रोशन कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन


इनसेट
पार्किंग स्थल के बाहर वाहन खड़ा करने पर लगेगा जुर्माना
देवरिया। डीएम अमित किशोर सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। एनसीसी कैडेटों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में चल रहे सफाई अभियान में सहयोग किए। अस्पताल परिसर में बेतरतीब तरीके से खड़े होने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने ट्रॉमा विंग इमरजेंसी के पास वाहन पार्किंग स्थल निर्धारित कर दिया है। पार्किंग के बाहर वाहन खड़ा करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए 15 अतिरिक्त होमगार्डों की तैनाती की गई है। कैंपस में लगे बिजली के पोल और पौधों की रंगाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कायाकल्प योजना की आज आएगी टीम
देवरिया। कायाकल्प योजना में नंबर वन का दर्जा पाने के लिए कोशिश चल रही है। शासन स्तर से आज तीन सदस्यी टीम जिले में आएगी और दो नवंबर तक रहेगी। दो-दो दिन जिला अस्पताल व महिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था और इलाज की सुविधा का हाल जानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed