{"_id":"5b8d6dd142c792464a0c9b0b","slug":"71535995345-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाईयों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाईयों ने किया विरोध
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलगाड़ी से जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
सपाइयों ने डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि का विरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ियों से जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वर्तमान सरकार में डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसकी मार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने मूल्यों में कमी नहीं आने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता दर्जनों बैलगाड़ियों से जुलूस निकाले। जो देईडीहा, नयानगर, मेहियवां, भड़सरा से होता हुआ तहसील आदि जगहों से होकर लवरछी बाईपास पर पहुंचा। जुलूस सभा में तब्दील हो गया। रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दिया है। आलम यह है कि गरीबों के घर के चूल्हे ठंडा पड़ने लगे हैं। सरकार झूठे वादों के सहारे जनता को ठग रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि सरकार बड़े व्यापारियों को लाभ दिलाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रही है। चारों ओर अराजकता चरम पर है। सभा को मनोज यादव, हरिओम यादव, विकास यादव, विपिन आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बबलू, अंकित, राजेश यादव, ज्ञान चंद प्रजापति, रामसजन यादव, गोलू यादव, कमलेश सिंह, सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।