फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीजल-पेट्रोल में मूल्यवृद्घि का समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध

डीजल-पेट्रोल में मूल्यवृद्घि का समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध

Sat, 01 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल में मूल्यवृद्घि का समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- नारेबाजी करते हुए पोस्टमार्टम चौराहे पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। डीजल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में शनिवार को समाजवादी छात्रसभा (सछास) ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इसके पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यालय से लेकर पोस्टमार्टम चौराहे तक केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में पोस्टमार्टम चौराहे पर पुतला दहन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल के दामों में निरंतर वृद्धि से लोग आजिज आ चुके हैं। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। महंगाई पर नहीं लगाम लगाया गया तो आने वाले आमचुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हो रही है। पुतला दहन में रणवीर यादव, इमरान खान, रामभवन यादव, सचिन, नीलेश यादव, मनोज, गुड्डू, रिशु सिंह, वीरु, मोहित, अजय, शबाब अंसारी, बृजानंद, संजीव, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
इनसेट
पेरियार ललई सिंह की जयंती मनाई गई
देवरिया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजन में शनिवार को ग्राम पंचायत रावतपार में पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती सामाजिक न्याय जागरुकता दिवस के रुप में मनाई गई। मुख्य अतिथि सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव ने अपने किताबों के जरिए दलित, शोषित वर्ग को जगाने का कार्य किया। गरीबों के लिए उन्होंने सदैव कार्य करते हुए सामाजिक न्याय के संघर्ष को मजबूत बनाया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही पाखंडवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। कार्यक्रम को कुंजबिहारी विश्वकर्मा, राजवंशी राजभर, गब्बूलाल, बेचू पासवान, प्रमोद कुशवाहा, रामखेदू यादव, प्रमोद कुशवाहा, सुभाष यादव, प्रदीप यादव, रमायन यादव, बेचन चौरसिया, अताउल्लाह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed