फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरक्षण के विरोध में बिहार यूपी मार्ग रहा घंटो बन्द

आरक्षण के विरोध में बिहार यूपी मार्ग रहा घंटो बन्द

Thu, 09 Aug 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण के विरोध में बिहार यूपी मार्ग रहा घंटो बन्द
आरक्षण के बिरोध में मेहरौना मार्ग को जाम कर नारेबाजी करते युवा - फोटो : अमर उजाला
लार। जातिगत आरक्षण के विरोध में मंगलवार को घोषित भारत बंद के आह्वान में मेहरौना में मिला-जुला असर रहा। बंदी की घोषणा को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय रही। प्रदर्शनकारियों ने कहीं कोई उग्र प्रदर्शन न करके बल्कि कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध में नारेबाजी की। राष्ट्रीय सवर्ण सेना व सवर्ण लिबरेशन फ्रंट ने आरक्षण के विरोध में भारत बंद की घोषणा की थी। इसी क्रम में यूपी बिहार के श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट पर कुछ देर के लिए आवागमन बंद कर लोग एकत्रित हुए। एकत्रित लोगों ने आरक्षण के विरोध में घंटों सड़क जाम कर प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, एसीएसटी आरक्षण हटाओ आदि नारेबाजी कर रहे थे। श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर जाम करने के कारण सड़कों पर दोनों तरफ से वाहनों का लंबा तांता लग गया। इसकी सूचना मिलते ही बिहार के गुठनी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ श्रीकरपुर पुलिस चेक पोस्ट पहुंच आंदोलन कर रहे लोगों को समझाकर जाम को हटवाया। इस मौके पर बिहार के ही विनीत तिवारी, सोनू तिवारी, सुधांशु तिवारी, मनोज पांडेय, पिंटू तिवारी, गोलू तिवारी, चुन्नू पांडेय, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed