फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो डॉक्टर और नौ कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब

दो डॉक्टर और नौ कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब

Wed, 25 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो डॉक्टर और नौ कर्मचारी ड्यूटी से मिले गायब
Docter
देवरिया। सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो डॉक्टर समेत 11 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। पीएचसी चकियवा ढाले में स्टॉफ नर्स और एएनएम की तैनाती के बावजूद प्रसव नहीं होना लापरवाही है। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शहर के पीएचसी चकियवा ढाले पर बुधवार को सुबह 9.10 बजे सीएमओ पहुंचे। अचानक सीएमओ को देख अन्य कर्मचारी हैरान हो गए। ड्यूटी से प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरज कुमार दुबे, स्टॉफ नर्स अमृता सिंह, उर्मिला देवी, सावित्री सिंह, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, एएनएम विमला देवी, मीनाक्षी शाही, रेशमी वर्मा गैर हाजिर रहीं। वहीं बतौली (मझगांवा) में डॉ. प्रीति पांडेय दो दिन से अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अलावा एलटी निरीक्षक अवधेश कुमार समेत दो कर्मचारी गायब मिले। इसके पूर्व 28 जून को सीएमओ के निरीक्षण में पीएचसी चकियवा ढाले के डॉक्टर समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इस बाबत सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि पीएचसी चकियवा ढाले के पूर्व में किए गए निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारियों को उपस्थित दिखाकर एनएचएम अनुभाग से उपस्थिति प्रमाण पत्र डॉ. धीरज कुमार दुबे ने प्राप्त कराया था। सीएमओ ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed