फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गैर मान्यता वाले छह स्कूलों को बंद कराया

गैर मान्यता वाले छह स्कूलों को बंद कराया

Wed, 02 May 2018 11:10 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
गैर मान्यता वाले छह स्कूलों को बंद कराया
भटनी। बगैर मान्यता के चल रहे 35 विद्यालयों को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसमें ब्लॉक के छह स्कूलों को बंद कराया गया। ऐसे विद्यालयों पर नोटिस चस्पा करते हुए दुबारा खोलने पर केस दर्ज कराए जाने की हिदायत दी। बीईओ टीम के साथ पुलिस टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन

कुशीनगर में हुए हादसे के बाद गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ विभाग सख्ती पर उतर आया है बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी अपनी टीम के साथ गुरुकुल मिशन स्कूल पहुंचे। जहां विद्यालय बंद मिला। गेट पर नोटिस चस्पा कर दुबारा स्कूल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। नकहनी चौराहे पर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल भी बंद मिला। स्कूल के गेट पर टीम ने नोटिस चस्पा कर दिया। एसएमडी पब्लिक स्कूल, चंद्रभान शुक्ल शिक्षण संस्थान, पीडी पब्लिक स्कूल आदि को तत्काल बंद कराते हुए प्रबंधक के खिलाफ दुबारा स्कूल खोले जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी। एसपीआर एकेडमी पर मौजूद कर्मियों द्वारा मान्यता आदि का अभिलेख गुरुवार को उपलब्ध कराने पर नोटिस देते हुए स्कूल बंद करने की चेतावनी दी गई। यूनाईटेड पब्लिक स्कूल, घांटी में केडी कान्वेंट स्कूल घांटी आदि को भी बंद कराया गया और उनके अभिलेख जब्त कर लिए। टीम में एबीआरसी अरुण दुबे, जेपी चौरसिया, संतोष, देवेश, दिग्विजय तिवारी, दिवाकर मिश्र, मारुति नंदन मिश्र, श्रीनिवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed