फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निर्विरोध चुनाव कर्मचारियों की एकता का प्रतीक: डीएम

निर्विरोध चुनाव कर्मचारियों की एकता का प्रतीक: डीएम

Thu, 01 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
निर्विरोध चुनाव कर्मचारियों की एकता का प्रतीक: डीएम
कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियो को जिलाधिकारी ने शपथ दिलाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि डीएम सुजीत कुमार ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निर्विरोध चुनाव कर्मचारियों की एकता का परिचायक है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अयोध्या पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, जिला मंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री नितिन चतुर्वेदी, संगठन मंत्री हरेंद्र पाल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री मृत्युंजय कुमार, संप्रेक्षक श्याम सुंदर कुशवाहा ने शपथ ली। डीएम सुजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, एएसपी सुरेंद्र बहादुर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने डीएम से कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की मांग की। समारोह मेें लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री सुदर्शन कुशवाहा, जीतेंद्र पांडेय, शेषभूषण सिंह, प्रीतम मिश्र, घनश्याम कुशवाहा, धर्मराज सिंह, संजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष अयोध्या पटेल ने डीएम को स्मृति चिह्न दिया। संचालन राम निवास पांडेय ने किया। मौके पर रवींद्र शाही, खुर्शीद अनवर खान, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, ठाकुर प्रसाद, सावित्री देवी आदि मौजूद रहीं। जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय को कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed