{"_id":"59d7b51d4f1c1bd1538b61a3","slug":"71507308829-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मानदेय के लिए बीएसएनएल वर्करों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मानदेय के लिए बीएसएनएल वर्करों का प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। टेलीकॉम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वर्करों ने दूरसंचार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अफसरों की ढिलाई के चलते ठेकेदार पर दस माह का मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया है। वर्करों ने छह सूत्रीय मांग पत्र दूरसंचार जिला प्रबंधक जीपी तिवारी को सौंपा।
जिला सचिव अरविंद मल्ल ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी के चलते दस माह से कार्य करने वाले वर्करों को मानदेय नहीं मिला है। इससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दूरसंचार विभाग के अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मांगपत्र में कहा है कि देवरिया में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूतम मजदूरी दिलवाई जाए, बकाया मजदूरी का भुगतान कराया जाए, कार्यरत मजदूरों का परिचय पत्र जारी किया जाए, कार्यरत मजदूरों के मानदेय का भुगतान चेक के जरिए बैंकों से किया जाए और वर्करों की छटनी बंद की जाए। इस दौरान अध्यक्ष राजनंदन गुप्त, संरक्षक रविंद्र यादव, कमलेश गिरी, शंभू यादव, नवनाथ यादव, शेषनाथ मणि त्रिपाठी, राजदेव, अरशद अली, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।