{"_id":"59d6628a4f1c1bbf538b5c8f","slug":"71507222154-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटपाररानी और सलेमपुर में आज नहीं मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटपाररानी और सलेमपुर में आज नहीं मिलेगी बिजली
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। भाटपाररानी और सलेमपुर तहसील के लोगों को शुक्रवार को दिन में चार घंटे बिजली नहीं मिलेगी। इसकी वजह देवरिया और सलेमपुर के बीच मुख्य लाइन में मरम्मत कार्य का होना बताया जा रहा है।
तय शेड्यूल के हिसाब से लोगों को बिजली नहीं मिलने से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दस दिनों से यह दिक्कत नगर और देहात क्षेत्रों में है। इसकी शिकायत भी बिजली कर्मचारियों तक पहुंच रही है। देवरिया और सलेमपुर के बीच मेन लाइन में टॉवर-14 और 15 के बीच में कुछ दिक्कत आई है। ट्रांसमिशन खंड के कर्मचारी खराबी को दूर करेंगे। इसके चलते भाटपाररानी तहसील के गजहड़वा, भाटपाररानी, भटनी, खुखुंदू, सलेमपुर, कुंडौली, लार और सतरांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोगों को दिन में 12 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। एक्सईएन राममूरत राम ने बताया कि कटौती ऊपर से की जा रही है। स्थानीय स्तर पर सप्लाई के हिसाब से आपूर्ति लोगों को दी जाती है। शुक्रवार को मरम्मत कार्य होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रहेगी।