{"_id":"59cd34404f1c1b71548b4db2","slug":"71506620480-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का त्योहार होगा फीका,नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का त्योहार होगा फीका,नहीं मिला वेतन
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दशहरा और मोहर्रम का त्योहार कर्मचारियों के लिए फीका रहेगा। इसकी वजह स्वास्थ्य विभाग और भूमि संरक्षण विभाग कार्यालय के बाबुओं की मनमानी बताई जा रही है। वेतन भुगतान के लिए उत्तर प्रदेश के सचिव मुकेश मित्तल ने डीएम और कोषाधिकारी को पत्र लिखा है, जो बेअसर है।
स्वास्थ्य विभाग और भूमि संरक्षण विभाग में दो माह से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। इसमें डॉक्टर भी शामिल है। इसको लेकर भूमि संरक्षण कार्यालय में हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने बाबू पर मनमानी का आरोप लगाते हुए खरीखोटी सुनाई। गुरुवार को सभी कर्मचारियों ने इसकी शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की, लेकिन समय कम होने के कारण और अवकाश की वजह से वेतन भुगतान अवकाश बाद होने की बात कही गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग में दो बाबुओं के खींचतान में डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन का भुगतान रुका है। यह मामला जब शासन स्तर पर पहुंचा तो बुधवार की देर शाम तो राज्यपाल के निर्देश पर सचिव मुकेश मित्तल ने डीएम को पत्र भेजकर कर्मचारियों का वेतन त्योहार से पूर्व भुगतान कराने का निर्देश दिया। समय कम होने और अवकाश के कारण इस आदेश का पालन नहीं हो सका। ऐसे में कर्मचारियों का दशहरा और मोहर्रम का त्योहार फीका रहेगा। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि पत्र प्राप्त हुआ है और कर्मचारियों ने भी बताया है। लेकिन अवकाश होने के कारण वेतन त्योहार से पहले मिलना संभव नहीं है।