फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन घंटे की रोस्टिंग से मुश्किलें बढ़ी

तीन घंटे की रोस्टिंग से मुश्किलें बढ़ी

Thu, 14 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे की रोस्टिंग से मुश्किलें बढ़ी
देवरिया। बिजली की किल्लत से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। व्रत का पारण करने वाली महिलाएं बेहाल हो गईं। रोस्टिंग और इमरजेंसी कटौती ने दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। स्कूल से घर लौटे बच्चे परेशान दिखे। शाम पांच बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन

गुरुवार को जीवित्कोपुत्रिका व्रत का पारण था। लिहाजा व्रत खत्म होने के बाद महिलाएं आराम कर रहीं थीं। दोपहर में सूरज की तपिश से लोग बेहाल थे। शहर और देहात के इलाकों में दोपहर दो बजे बिजली गुल हो गई। इसके चलते व्रत का पारण करने वाली महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गईं। उसी दरम्यान स्कूलों में छुट्टी हो गई। पसीने से लथपथ बच्चे घर पहुंचे तो बिजली की कटौती ने दिक्कतों को और बढ़ा दी। कामकाज निपटाने के लिए सिविल लाइंस, तहसील चौक, राघवनगर इलाके में साइबर कैफे संचालक को जेनरेटर चलाना पड़ा। उधर, गरीब एकता दल ने गायत्रीपुरम में अघोषित बिजली कटौती पर चिंता जताई। डीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मोहल्लेवासियों का कहना था कि शाम को बिजली काट दी जाती है। इससे मोहल्लेवासियों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। इस दौरान विनोद, प्रतीक राय, करन यादव, रमन सिंह, डब्बू, नीरज श्रीवास्तव, धरम चंद्र सुधीर सिंह, केके सिंह, चंदन विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed